Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जीएसटी की टीम ने गिरवाई में तीन टॉफी कारोबारियों के यहां मारे छापे

ग्वालियर। स्टेट जीएसटी की एंटी एवेजन टीम ने सोमवार को गिरवाई स्थित तीन टॉफी कारोबारियों के यहां छापामार कार्रवाई की। तीन अलग-अलग टीमों ने तीनों फर्माें के यहां सुबह से कार्रवाई शुरू की। इनमें महालक्ष्मी, जय भवानी और किंग्स के नाम से टॉफी ब्रांड निकालने वाली कुल तीन फर्म शामिल हैं। मौके से दस्तावेज जब्त किए गए हैं और टैक्स चोरी की पड़ताल की जा रही है। एंटी एवेजन के ज्वाइंट कमिश्नर यूएस बैस ने बताया कि गिरवाई पर तीन टॉफी कारोबारियों के यहां टीम ने जांच शुरू की है। तीनों फर्माें के यहां टैक्स रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। गोपनीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई है। तीनों फर्माें का माल अधिकतर बाहर के शहरों-राज्यों में सप्लाई होता है।

कारोबारी को तीन बार फोन लगाया,नहीं आया तो सील की फर्मः फूड एंड सेफ्टी की टीम ने सोमवार को अलग-अलग जगह कार्रवाई की। लक्ष्मीगंज स्थित अशोक अग्रवाल की गोली-बिस्किट की फर्म पर टीम पहुंची तो पता चला फर्म बंद थी। आसपास के फर्म मालिक अशोक अग्रवाल का मोबाइल नंबर लिया और कॉल किया। कारेाबारी ने पहले खुद को दूर बताया फिर अलग-अलग बहाने बनाए। इस तरह तीन बार कॉल करने के बाद भी वह नहीं आया। टीम ने फर्म को सील कर दिया। अब जांच के बाद ही फर्म खुलेगी। वहीं लक्कड़खाना पुल पर जय मां काली डेयरी पर मनोज पाल बिना लाइसेंस के कारोबार करता मिला। यहां गवाह के लिए टीम के सामने कोई नहीं आया तो तहसीलदार ममता शाक्य को बुलाना पड़ा। तहसीलदार के प्रयास से एक व्यक्ति गवाह बतौर सामने आया तब जाकर सैंपलिंग और दुकान बंद कराने की कार्रवाई हो सकी। टीम ने बजरंग डेयरी पिंटो पार्क से घी व दही के सैंपल लिए। हरियाणा डेयरी पिंटो पार्क से घी व पनीर के सैंपल लिए। तितुरिया कॉलोनी स्थित भारत बेकरी से मैदा व पपड़ी के सैंपल लिए गए। अजयपुर से फर्म भाटिया फूड प्रोडक्टस से कुकीज, पिस्ता कुकीज व वनीला आइस्क्रीम के सैंपल लिए।