Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीधी बस हादसा : छुहिया घाटी में सड़क मरम्मत का काम हुआ शुरू

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में हुए बस हादसे के बाद छुहिया घाटी में लगातार सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। बता दें कि 23 फरवरी से 6 मार्च तक यह कार्य किया जाएगा। जिसके लिए दोपहिया और चार पहिया वाहनों को वन वे से आने-जाने की अनुमति रहेगी तो वहीं बड़े वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है इसके लिए अन्य मार्ग तय किया गया है। अब बड़े वाहन गुढ होकर आएंगे और जाएंगे। इस तारीख को एमपीआरडीसी द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार की सुबह मशीनों से काम शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि घाटी में जाम लगने के कारण शरदा पटना गांव में बस नहर में डूबने से 54 लोग की मौत हो गई थी, तो वहीं 7 लोगों को जिंदा बचा लिया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला प्रशासन सहित एमपीआरडीसी की टीम को सख्त लहजे में निर्देश दिया था कि जल्द से जल्द मरम्मत कार्य किया जाए ताकि आवागमन में किसी को कोई असुविधा ना हो। और ऐसी घटना दुर्घटना से बचा जा सके। पंकज कुमावत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घाटी पर एक कैंप लगाया गया है, जिसमें पुलिस बल तैनात किया गया है। आवागमन में कोई दिक्कत नहीं हो, जाम की स्थिति निर्मित नहीं हो इसकी विशेष निगरानी की जा रही है।