Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

वन विभाग ने पकड़े गोंद तस्कर, मामला दर्ज…

खरगोन: वन विभाग ने जांच के दौरान बडवाह से 25 किलोमीटर दूर काटकूट क्षेत्र में लगातार हो रही गोंद की तस्करी पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने एक महिंद्रा मार्शल वाहन से प्लास्टिक की 5 थैली और टाट की 2 बोरियों मे धावडा प्रजाति का 163 किलो गीला गोंद भरा हुआ मिला।

वाहन चालक से उनका नाम पूछने पर अपना नाम राजेश पिता गणपत खुडेल बताया। वहीं, वाहन के अंदर बैठे हुए अन्य 2 लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम हरसिंह निवासी अमलाझिरी और अरूण निवासी अमलाझिरी की पहचान हुई।

तीनों से गोंद के संबंध में वन विभाग ने पूछताछ कि तो बताया कि गोंद हमने कडियाकुण्ड से लगे जंगलों से एकत्रित किया था। गोंद को वे जंगल से भरकर अमलाझिरी ले जा रहे थे। वन विभाग की टीम गोंद का अवैध रूप से परिवहन कर ले जाने पर आरोपी को पकड़कर वनपरिक्षेत्र कार्यालय काटकूट लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।