Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

साइकिल से विधानसभा की चढ़ाई नहीं कर पाए कांग्रेसी, बीच रास्ते कार में हुए सवार

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का 22 फरवरी से 26 मार्च तक शुरू हो गया है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस विधायक साइकिल से विधानसभा भवन का घेराव करने पहुंचे। लेकिन अधिकतर विधानसभा की चढ़ाई नहीं चढ़ पाए और उन्हें कार में सवार होना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिलें लेकर लौट आए।

जानकारी के मुताबिक, राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में सोमवार सुबह 9:30 बजे पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, संजय यादव, कुणाल चौधरी समेत अन्य विधायकसा साइकिल चलाकर विधानसभा भवन का घेराव करने निकले थे। लेकिन कुछ ही देर बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की सांस फूलने लगी और वे चढ़ाई चढ़ नहीं पाए। चढ़ाई को देखते हुए आखिरकार कार मंगवानी पड़ी और जीतू पटवारी के साथ उन्होंने आगे का रास्ता कार से तय किया।

लांकि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी विधानसभा तक साइकिल से पहुंचे। लेकिन ये दोनों भी चढ़ाई पर अपनी-अपनी साइकिल को धक्का देते दिखे। वहीं पुलिस सख्ती दिखाते हुए बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा नहीं जाने दिया। सिर्फ विधायकों को आगे जाने दिया गया।