Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मध्‍य प्रदेश में एक ओर शहर का बदलेगा नाम, नसरल्लागंज का नाम बदलकर भेरंदा किया जाएगा

भोपाल। होशंगाबाद (Hoshangabad) के बाद शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने मध्य प्रदेश के एक और शहर का नाम बदलने का फैसला किया है। रविवार को सीहोर जिले के नसरल्लागंज दौरे में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने घोषणा की कि नसरल्लागंज (Nasrullaganj) का नाम बदलकर भेरंदा (Bhernda) किया जाएगा। मुख्यमंत्री माता-पिता की स्मृति में आयोजित प्रेम-सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

गौरतलब है कि यह शहर मुख्यमंत्री (Shivraj Singh Chouhan) के निर्वाचन क्षेत्र बुदनी विधानसभा में आता है। नसरल्लागंज का नाम बदलकर भेरंदा करने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। पिछले दिनों नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करने की घोषणा की थी। नसरल्लागंज का नाम भोपाल नवाब परिवार के सदस्य रहे नसरल्ला खां के नाम पर रखा गया था।

भोपाल की नवाब सुल्तान जहां बेगम ने जब अपने सबसे छोटे बेटे हमीदुल्ला खां को भोपाल रियासत का नवाब बनाया तो उन्होंने अपने दो बड़े बेटों को जागीर सौंपी। नसरल्ला खां को जिस शहर की जागीर सौंपी गई, उसका नाम नसरल्लागंज (Nasrullaganj) रखा गया था।

उल्‍लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद शहर का नाम नर्मदापुरम करने का एलान किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को होशंगाबाद स्थित सेठानी घाट पर मां नर्मदा जन्मोत्सव के मौके पर यह घोषणा की थी। उन्होंने घोषणा से पहले पत्‍नी के साथ मां नर्मदा का अभिषेक और पूजन किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि नर्मदा के तटों को सीमेंट कांक्रीट का जंगल नहीं बनने दिया जाएगा।