Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पुलिस की चेकिंग देख भागे कार सवार, पीछा करके पकड़ा तो मिला हवाला के 82 लाख

इंदौर: इंदौर में चेकिंग अभियान के तहत विजयनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोका तो कार रुकने की बजाय और तेजी से भागी। पुलिस को शक हुआ और कार का पीछा और बड़ी मुश्किल से रुकवाया। कार की तलाशी ली गई तो आंखे खुली की खुली रह गई। कार में से पुलिस को 8200000 रुपए की नकदी मिली। वहां तैनात अधिकारियों ने पूरे मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। अब आरोपियों से पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है।

विजय नगर पुलिस के चेकिंग अभियान में दौरान एक कार में से 8200000 रुपए जब्त किए। वरिष्ठ अधिकार पूरे मामले में पकड़े गए दोनों ही आरोपी सुनील और दीपक से पूछताछ करने में जुट गए। वहीं पकड़ा गया एक आरोपी बागली का रहने वाला है और दूसरा आरोपी लिंबोदी का रहने वाला है। वही प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी हवाला का पैसा ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे। वही सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की।

पुलिस का अनुमान है कि जल्द ही आरोपियों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कुछ और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं चेकिंग के दौरान जब पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोका और इतनी बड़ी तादाद में पैसे के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को रिश्वत देने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस कर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी और पूरे मामले का खुलासा हो गया।