Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुख्यमंत्री को मच्छर ने काटा, तो चली गई सब इंजीनियर की नौकरी !

सीधी: सीधी बस हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान पूरी रात सो नहीं पाए। वे वीवीआईपी गेस्ट हाउस सीधी में ठहरे थे। इस दौरान मच्छरों ने उन्हें पूरी रात सोने नहीं दिया। सीएम नाराज हुए तो रात ढाई बजे दवाई का छिड़काव किया गया। लापरवाही सामने आने पर सीएम शिवराज ने गेस्टहाउस के प्रभारी को निलंबित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक,  सीएम शिवराज सिंह चौहान सीधी बस हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों का हालचाल जानने सीधी पहुंचे थे। दिन भर की थकान के बाद वे विश्राम के लिए बुधवार रात गेस्ट हाउस में ठहरे। देर रात तक नेता- अधिकारियों से मेल मिलाप के बाद वीवीआईपी कमरे में सोने पहुंचे लेकिन गेस्ट हाउस में लापरवाही का मंजर ऐसा था कि पहले तो उन्हें मच्छरों ने काट लिया और उनकी नींद उड़ गई। फिर रात करीब ढाई बजे दवाई का छिड़काव किया गया। साढ़े तीन बजे के करीब उनकी आंख लगी तो तड़के सुबह 4 बजे पानी की टंकी भरने के लिए मोटर चला दी गई। मोटर की आवाज इतनी तेज कि सीएम की आंख फिर से खुल गई। वे उठे और खुद जाकर मोटर बंद की। लेकिन उनका गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने तुरंत गेस्ट हाउस के प्रभारी इंजीनियर को निलंबित कर दिया।