Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP में रहेगा आधे दिन का बंद, कांग्रेस लोगों से कर रही समर्थन की अपील

इंदौर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ अन्य रोजमर्रा की चीजों में हो रही कीमत बढ़ोतरी से इन दिनों हर कोई परेशान है। इसको लेकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस 20 फरवरी को प्रदेश में आधे दिन का प्रदेश बंद का आह्वान किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशों पर होने जा रहे आधे दिन के बंद में सभी व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की जा रही है।

इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने भी शहर के सभी व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की है। बाकलीवाल का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों की वजह से आम व्यक्ति परेशान हो चुका है।

लोगों का मैनेजमेंट पूरी तरह से बिगड़ गया है। सुबह 8 बजे से 1 बजे तक के आधे दिन के बंद के जरिए विपक्ष आम लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील कर रहा है, जिससे प्रदेश सरकार को आईना दिखाया जा सके।