Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

समोसा उधार लेना पड़ा महंगा, दुकानदार ने 5 रुपये के लिए कर दी हत्या

सिंगरौली: बीते 22 जनवरी को बहरी थाना के तहत सरदा गांव के निवासी मुन्ना तिवारी ने महज एक समोसे के लिए युवक की आंख पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया था, जिससे युवक बूरी तरह से घायल हो गया था।

घटना के बाद युवक की आंख फूट गई। घायल युवक राज बहादुर का इलाज जिला अस्पताल में चला लेकिन उसकी आंख की रोशनी वापस नहीं आई। इसके बाद युवक को रीवा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया। रीवा से युवक को चित्रकूट अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन युवक की तबीयत में सुधार नहीं हुआ।

युवक की रविवार देर रात मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल चौराहे के बीच रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया जाए। हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस के हाछ नहीं चढ़ा है।

बता दें कि युवक ने मुन्ना तिवारी की दुकान से एक समोसा उधार लिया था। 5 रुपये वापस न करने पर मुन्ना तिवारी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और कुल्हाड़ी से युवक की आंख फोड़ दी।