Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ट्रेनिंग के दौरान रनवे से उतरा प्लेन, बाल-बाल बचे पायलट

रीवा: रीवा ट्रेनिंग के दौरान एक प्लेन अचानक रनवे से नीचे उतर गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। हादसे में पायलट सहित अन्य स्टाफ बाल-बाल बच गया। घटना चोरहटा हवाई पट्टी की है। यहां पर एक निजी कंपनी विमान उड़ाने का प्रशिक्षण देती है जिसने छोटे विमान ट्रेनिंग के लिए यहां रखे हैं। इन विमानों में प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाता है

शनिवार को विमान से प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उसी दौरान पायलट से चूक हो गई और विमान रनवे से नीचे उतर गया। हालांकि पायलट ने तत्काल विमान को रोक दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्लेन रनवे के बाहर ग्राउंड में ही खड़ा रहा जिसे वापस रनवे में लाने के लिए कंपनी के कर्मचारी कवायद में लगे रहे। हादसा किन कारणों की वजह से हुआ है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया। आशंका जताई जा रही है कि रनवे में हुई चूक की वजह से यह हादसा हुआ है। हालांकि इस हादसे की सूचना कंपनी ने पुलिस को नहीं दी है।