Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री बोले- सिंधिया समर्थकों को झूठ और जोर से बोलना सिखाएगी बीजेपी

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार उज्जैन में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षक वर्ग की शुरुआत करने जा रही है। इसका शुभारंभ सीएम शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शुक्रवार सुबह 11 बजे इंदौर रोड स्थित होटल मित्तल एवेन्यु में करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन होगा। साथ ही सत्ता और संगठन के बीच समन्वय को लेकर चर्चा होगी। इसे लेकर कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री ने निशाना साधा है।

बीजेपी के प्रशिक्षक वर्ग में सिंधिया समर्थकों के पहली बार शामिल होने को लेकर पूर्व विधायक पीसी शर्मा ने कहा- महाकाल की नगरी में जनसेवा का प्रशिक्षण दें तो सही है। इससे पहले तो बीजेपी वालों ने पैसा लेना और दल बदलना ही सिखाया है। अब बीजेपी सिंधिया समर्थकों को झूठ बोलना और जोर से बोलना सिखाएगी।

वहीं साधु संतों के द्वारा विधानसभा और सीएम निवास के घेराव पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि- हमने पुजारियों को मानदेय दिया था। पूर्व सीएम कमलनाथ की सरकार के समय हमने मठ मंदिरों के विकास पर बहुत पैसा खर्च किया था। महाकाल मंदिर, राम पथ गमन पर हमारी सरकार काम कर रही थी, लेकिन बीजेपी ने सब काम बंद करा दिए हैं। इसलिए साधु संत विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं।
वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सभी कांग्रेस विधायक नारियल लेकर विधानसभा जायंगे क्योंकि जो घोषणा उपचुनाव के दौरान बीजेपी ने की थी उन्हें हम सरकार को याद दिलायेगें। वहीं योजनाओं का लोकार्पण करने का नारियल देकर निवेदन करेंगे।