Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP के इस जिले में बच्चे पेड़ों पर चढ़कर करते हैं ऑनलाइन पढ़ाई

होशंगाबाद: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। पहले स्कूल कॉलेज बंद हुए फिर ऑनलाइन क्लासेस शुरू हुई। लेकिन इसमें भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कईयों के पास मोबाइल नहीं थे तो कई जगह इंटरनेट की प्रॉब्लम। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में तो इंटरनेट की समस्या से जूझ रहे बच्चों ने इसका बड़ा अजीबोगरीब तोड़ निकाला। बच्चे इंटरनेट की खोज में कई बार मोबाइल लेकर उंचे उंचे पेड़ों पर चढ़कर तो कई बार घर की छत पर चढ़कर क्लासेस लगाते।

कोविड-19 के संकट के दौरान हमारे देश में बहुत सी तस्वीरे सामने आई। इनमें एक रहा इंटरनेट समस्या को लेकर। क्योंकि देशभर के साथ साथ मध्य प्रदेश के कुछ ऐसे इलाके हैं जहां इंटरनेट बड़ी मुश्किल से पहुंच पाता है। ऐसा ही एक आदिवासी गांव है केसला, जहां बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस लगाने के लिए पेड़ों पर या घर की ऊंची छतों पर चढ़ना पड़ता है। इस इलाके में नेटवर्क नहीं है और मोबाइल टार्च यहां पर नहीं और ऐसे में बच्चों को तो बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चे उंचे उंचे पेड़ों पर चढ़कर पढ़ाई करते हैं। अपने लेपटॉप या मोबाईल लेकर पढ़ाई करना किसी चुनौती से कम नहीं। हालांकि मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसके लिए एक दूसरा रास्ता निकाला। जहां एक टीचर को बुलाया जाता है और ऊंची इमारत पर बैठकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाने लगा।