Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

किरगांव में लॉकडाउन में किए गए कार्यों से डेढ मीटर बढ़ा नदी का जलस्तर

खंडवा। मध्य प्रदेश की जल संरचनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में गुरुवार को खंडवा जिले की पंधाना जनपद पंचायत के किरगांव (डोंगरगांव) की सरपंच रेशम बाई से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाद किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी शामिल हुए। सभी ने नदी पुनर्जीवन कार्यक्रम के तहत कावेरी नदी के संरक्षण हेतु किए गए कार्यों की सराहना की। रेशम बाई ने बताया कि कोरोना संक्रमण के समय लाकडाउन में 40 से 45 मजदूर गांव वापस लौटे थे। जिन्हें मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में रोजगार दिया गया। गांव में बहने वाली कावेरी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बड़ी संख्या में कूप और स्टॉप डेम बनाए गए हैं। जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मुख्यमंत्री ने इस कार्य की सराहना की तथा सरपंच रेशम बाई के आमंत्रण पर जल्द ही गांव आने का आश्वासन दिया तथा साथ में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी लाने की बात कही।