Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दमोह के रजपुरा प्राथमिक स्कूल के शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल

दमोह। हटा ब्लाक के रजपुरा प्राथमिक स्कूल में राशन वितरण के दौरान एक शिक्षक के शराब पीकर जमकर उत्पात मचाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो लगभग पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसमें जनशिक्षा केंद्र रजपुरा के प्राथमिक स्कूल रजपुरा के प्रभारी प्रधान अध्यापक राजकुमार अठ्या शराब के नशे में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक अभिभावक शिक्षक से कह रहे हैं कि सर आप स्कूल में शराब पीकर ना आएं, हमारे बच्चे भी इसी स्कूल में पढते हैं, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ क्यों कर रहे हो। तो शिक्षक का कहना है कि जो तुम्हें करना है करो हम ऐसे ही स्कूल आएंगे।

स्वसहायता समूह की महिलाओं का मानना है कि यदि मध्यान भोजन का राशन घर-घर जाकर बांटना है तो टीचर की यह मनमानी गांव में नहीं चलती। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी बीआरसी को भी दी गई थी, लेकिन एक शिक्षक द्वारा सार्वजनिक रूप से इस तरह शराबखोरी की घटना पर 5 दिन बाद भी बीआरसी द्वारा कोई संज्ञान ना लिया जाना समझ से परे है। वहीं जब इस संबंध में बीआरसी टीकाराम कारपेंटर से बात की गई तो उनका कहना था कि पता करते है वीडियो किसने बनाया है। ज्ञात हो कि यह वही जनशिक्षा केन्द्र है जहां जनशिक्षकों द्वारा स्वयं ही स्लेट पेंसिल, स्कूलों में देने, जनशिक्षक की जमानत होने और शिक्षकों द्वारा प्रताड़ना के आरोपों के चलते इस समय सुर्खियों में है।