Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे नेता, कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन दिखी अव्यवस्था

इंदौर। शहर कांग्रेस समिति द्वारा गुरुवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आपाधापी और अव्यवस्थाओं का माहौल दिखा। नगर निगम चुनाव टिकट वितरण के लिए बनाई गई समन्वय समिति के सदस्य तय समय से करीब सवा घंटा देरी से सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। इस कारण सुबह 11 बजे शुरू होने वाला सम्मेलन दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शुरू हो सका। इस बीच कार्यकर्ता मंच के सामने शक्ति प्रदर्शन में लगे रहे। भीड़ हटाने और नारेबाजी बंद करवाने के लिए समन्वय समिति के सदस्य नेताओं को बार-बार मंच से अपील करना पड़ी।

कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा के बाद दावेदारों के समर्थकों में मंच पर चढ़ने की होड़ लग गई। मंच से शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री विधायक सज्जनसिंह वर्मा और मप्र कांग्रेस समिति के सचिव राजेश चौकसे भी कार्यकर्ताओ को समझाइश देकर शांत रहने तथा मंच छोड़ने की अपील करते रहे। सम्मेलन की शुरुआत करते हुए शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने नगर निगम चुनाव में पार्षद उम्मीदवारों के दावेदारों से कहा कि मतदाता सूची में दर्ज नामों का हर वार्ड में परीक्षण करें। एक-एक घर जाकर जांच करें। सत्ताधारी पार्टी द्वारा गड़बड़ी की आशंका भी जताई गई है।

शहर अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा कि नगर निगम में नल कनेक्शन से लेकर नक्शा पास करवाने तक के लिए रिश्वत देना पड़ रही है। सभी दावेदार अपने वार्ड में चाय और पान की दुकानों पर जाएं और वहां बैठे लोगों से बात करें। शहर अध्यक्ष ने विधायक संजय शुक्ला को महापौर प्रत्याशी बनाने की औपचारिक घोषणा भी मंच से कर दी।