Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस में फिर चला कमलनाथ का सिक्का ! नाथ समर्थक संजय शुक्ला होंगे इंदौर मेयर पद के प्रत्याशी

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में महापौर चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। इंदौर के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला को कांग्रेस ने महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया। यह घोषणा शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में की गई है। आपको बता दें कि संजय शुक्ला ने कमलनाथ के इंदौर दौरे पर उनके सामने ये बात रखी थी, और दावा किया था कि अगर उन्हें टिकट दी गई तो महापौर पद पर उनकी जीत पक्की है। दूसरे छोर पर कांग्रेस को कोई ऐसा चेहरा भी नहीं मिला था जो इंदौर में संजय शुक्ला से ज्यादा मजबूत हो।

नाथ खेमे के माने जाते हैं संजय…
मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान जबसे कमलनाथ के हाथ में ही आई है, तबसे लेकर आज तक इंदौर में संजय शुक्ला ही कमलनाथ के सबसे भरोसेमंद सिपहेसालार माने जाते हैं। कांग्रेस की सरकार में जबकि शुक्ला के पास मंत्री पद नहीं था, फिर भी इंदौर से जुड़े छोटे बड़े फैसले को लेकर कमलनाथ शुक्ला से चर्चा करते थे और सरकार गिरने के बाद भी नाथ की शुक्ला से नजदीकियां कायम है। माना जा रहा है, कि नाथ से इसी नजदीकी का संजय शुक्ला को फायदा मिला है।