Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कंगना राणावत की सुरक्षा को लेकर बोले गृहमंत्री नरोत्तम, अपने कार्यकर्ताओ को समझाएं कमलनाथ

भोपाल: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत इन दिनों मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में हैं। वे अभी धाकड़ फिल्म की सूटिंग के चलते बैतूल आई हैं। जिसको लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कंगना राणावत को मिल रही धमकी के चलते उनकी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर SP को पत्र लिखा है। आपको बता दें कि बैतूल जिला युवा कांग्रेस ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की थी की कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी नहीं तो उनकी सूटिंग नहीं होने दी जाएगी।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ‘मैं बहन कंगना से बात करने की कोशिश करूंगा, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, मध्यप्रदेश सरकार उनके साथ है। नरोत्तम ने कहा कि कंगना की फिल्म की सूटिंग को लेकर SP से फोन पर बात की है, साथ ही उन्होंने कहा है कि मैं कमलनाथ जी से कहूंगा कि वो अपने कार्यकर्ताओं को समझाएं।

लव जिहाद को लेकर दिया बड़ा बयान…
लव जिहाद को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ‘धर्म स्वातंत्र्य कानून को लेकर अब तक 23 मामले जनवरी से लेकर अब तक दर्ज हुए हैं। सबसे ज्यादा भोपाल संभाग में 7 मामले दर्ज हुए हैं। हम पहले ही कह रहे थे कि कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो इस तरह के काम कर रही हैं।