Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

माइनिंग डिपार्टमेंट द्वारा स्टाम्प ड्यूटी छुपाना पड़ा महंगा, संपत्ति कुर्क के लिए वारंट जारी

सिंगरौली: स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन द्वारा 4 साल से स्टाम्प ड्यूटी चोरी के 11 करोड़ 52 लाख दबाना भारी पड़ गया। आरोप है कि तत्कालीन जिला पंजीयक द्वारा लगातार स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन को नोटिस जारी करने के बाद महाप्रबंधक जवाब देने से बच रहे थे। जिसके चलते जिला पंजीयन एवं अतिरिक्त तहसीलदार अभिषेक सिंह ने स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन के महाप्रबंधक सतेंद्र सिंह के खिलाफ RRC का प्रकरण दर्ज किया।

सिंगरौली जिले में कोल माइंस के लिए स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन ने 8 साल पहले यहां आवेदन किया था। स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन के आवेदन पर स्वीकृत की गई थी। लेकिन कोल माइंस के अनुबंध के समय स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन ने कम स्टांप ड्यूटी लगाई थी। आपको बता दें कि माइनिंग कार्पोरेशन ने लीज की 17 साल की अवधि के लिए आवेदन किया था। जबकि खनिज संसाधन विभाग द्वारा माइनिंग कार्पोरेशन के उत्खनन के लिए 30 साल की अवधि स्वीकृत की गई थी। आरोप है कि माइनिंग कार्पोरेशन के महाप्रबंधक ने लीज की अवधि कम दिखा कर स्टांप ड्यूटी बचाने की कोशिश की थी स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन द्वारा लगातार कई वर्षों से स्टांप ड्यूटी का भुगतान करने से बचने की जानकारी अब सामने आने के बाद जिला पंजीयक ने कुर्की वारंट जारी किया है। डीआर ने नोटिस में यह चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के अंदर बकाया स्टांप ड्यूटी का भुगतान नहीं किया गया तो स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन की चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।