Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ठंड से मिली राहत, किंतु फिर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

भोपाल। मौसम शुष्क होने के साथ ही हवाओं के रुख में परिवर्तन होने से दिन और रात तापमान में इजाफा होने लगा है। इससे जहां दिन में धूप में तल्खी बढ़ने लगी है, वहीं रात में भी ठंड से कुछ राहत मिलने लगी है। हालांकि मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने की संभावना है। इसके तहत बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात भी हो सकती है। 16 फरवरी से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला 19 फरवरी तक जारी भी रह सकता है। इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि रात का तापमान बढ़ा हुआ रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से अभी तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने से धूप के तेवर तीखे होंगे। धूप में तल्खी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इसी तरह रात्रि का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। वर्तमान में हवा का रुख भी बदलकर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हो गया है।

इस वजह से भी तापमान बढ़ने लगा है। 14-15 फरवरी को हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से वातावरण में कुछ नमी आने की संभावना है। इससे 16 फरवरी से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। बादल छाने लगेंगे और राजधानी सहित प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाके में बरसात भी होगी। बारिश का सिलसिला 19 फरवरी तक जारी रहने के आसार बन सकते हैं।