Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, शिवरात्रि के बाद भस्म आरती में हो सकेंगे शामिल

उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन से बाबा महाकाल के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। एक लंबे इंतज़ार के बाद शिव भक्त फिर से भस्म और शयन आरती में शामिल हो सकेंगे। महाकाल की मंदिर समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया। शिव भक्त शिवरात्रि के बाद आरती में प्रवेश की कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कोरोना संकट के कारण पिछले साल मार्च से मंदिर की भस्म आरती में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद था। लेकिन उज्जैन में महाकाल मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें समिति ने फैसला लिया कि भस्म आरती और शयन आरती के कपाट अब आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे। शिवरात्रि के बाद श्रद्धालुओं को भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति मिलने लगेगी।

इसके अलावा मंदिर समिति की बैठक में विदेशी करंसी अकाउंट खोलने का भी फैसला लिया गया है। जिससे विदेश से आने वाले श्रद्धालु दान जमा करा सकेंगे। वहीं अब मंदिर में बाबा के दर्शनों के लिए समय में भी बदलाव किया गया है। श्रद्धालु सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बाबा के दर्शन कर सकेंगे।