Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर व्यापारी पर चाकू से हमला कर लाखों रुपये लूटे

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बाइक सवार पांच से छह बदमाश मोबाइल व्यापारी को चाकू मार कर नौ लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए है।

दरअसल, भवरकुआं थाना क्षेत्र के अग्रवाल नगर में रहने वाले मोबाइल व्यापारी 55 वर्षीय सुरेश गोयल अपनी दुकान बंद कर ड्राइवर के साथ घर आए थे। इसी दौरान जैसे ही वह गाड़ी से उतरे तभी बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।

इस दौरान व्यापारी ने खुद को बचाने की कोशिश की और बैग देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया और पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे। फ़िलहाल घायल व्यापारी का उपचार कराया जा रहा है। वही पुलिस प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के खंगाल रही है।