Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

20 साल बाद हनुमान महाराज का उतारा गया चोला…

छतरपुर: छतरपुर जिले के नौगांव नगर के 24 नंबर प्राचीन श्येत हनुमान मंदिर में स्थित श्री हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का 20 वर्षों बाद चोला उतारा गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में राम नाम संकीर्तन, सुंदरकांड पाठ व विधि विधान से पूजा अर्चना व स्तुति कर वेद मंत्रों के बीच यह कार्य संपन्न हुआ।

मंदिर के पुजारी अजय शर्मा ने बताया कि 20 वर्षों से अर्पित किए जा रहे चोले को आज गणेश पूजन, राम रक्षा स्त्रोत एवं वेद मंत्रों के बीच चोला उतार कर हनुमान जी को नया चोला अर्पित कर अनंत बलवंत श्री हनुमंत लाल का शृंगार किया गया।

इस दौरान कन्या भोज व नगर भंडारे के साथ प्रसाद वितरण का कार्य भी किया। जिसमें रमेश साहू, ललित साहू, दीपक साहू, खेमचंद साहू, सहित सैकड़ों भक्त शामिल हुए। वहीं उतरे गए चोले का विसर्जन प्रयागराज के संगम में किया गया।