Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मां के थप्पड़ से नाराज बच्चों ने छोड़ा घर, पुलिस को इस हाल में मिले

छतरपुर: छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम बसारी के पास दो अज्ञात बच्चों को ग्रामीणों ने 100 डायल के हवाले किया। जांच में पता चला कि दोनों बच्चे अपनी मम्मी की डांट से इतना नाराज हो गए कि उन्होंने घर छोड़ने का फैसला ले लिया। घर से निकले बच्चे सूनसान जगह पर भूखे-प्यासे घूमते रहे और रोने लगे तब ग्रामीणों ने पुलिस को इनकी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों बच्चों के माता पिता से बात कि और उन्हें उनके सुपुर्द किया।

दरअसल मामला सोमवार शाम 5 बजे का है जहां दो अज्ञात बच्चे बसारी के पास घूमते नजर आए। जिन्हें देख कर ग्रामीणों ने 100 डायल को कॉल किया तो वे बच्चों बमीठा थाना लेकर पहुंची। दोनों बच्चों ने अपना नाम उमा (उम्र 7) वर्ष ओर नरेंद्र (उम्र 4) वर्ष बताया उमा ने बताता है कि हमारे घर के लोग बसारी रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करते हैं।

उमा ने बताया कि मम्मी द्वारा मारे जाने पर वो दोनों घर से दोपहर 12 बजे करीब निकल आये थे। बमीठा थाना पुलिस ने बच्चों के घर वालों को सूचना दी तो उनके परिजनों ने बमीठा थाना आकर बच्चों की पहचान की। अब बमीठा पुलिस ने सुपुर्दगी नामा बना कर बच्चों को उनके परिजनों को सही सलामत सौंप दिया।