Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Rajrappa पुलिस ने अवैध कोयला लदा दो ट्रेक्टर किया जब्त

रजरप्पा :पुलिस द्वारा बुधवार की सुबह छापामारी अभियान चलाकर उसरा  बांसाडीह से अवैध कोयला लदा दो ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी है। छापामारी अभियान का नेतृत्व रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक अभय कृष्ण गिरी ने  किया। 

इस दौरान उन्होंने दोनों ट्रेक्टर को जब्त कर थाना ले आये। मौके पर उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू के निर्देश पर छापामारी अभियान चलाया गया था।  सूचना मिली की अवैध कोयला लोड कर दो ट्रैक्टर उसरा  के रास्ते कहीं जा रहा हैं।

इसी सूचना के आधार पर छापामारी कर दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया हैं। दोनों ट्रैक्टर में लगभग तीन तीन टन अवैध कोयला लदा हुआ है। वहीं इस दौरान दौरान   ड्राइवर भागने में सफल रहे।

आगे  कहा कि ट्रैक्टर चालक व  मालिक के खिलाफ कॉल माइंस एक्ट और वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के इस कार्यवाई से कोयला चोरो में हड़कंप है। छापामारी अभियान में पुलिस के कई जवान मौजूद थे।