Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP में कोरोना को लेकर अच्छी खबर, रविवार को नहीं हुई कोई मौत

भोपल: कोरोना महामारी को लेकर नए साल से अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। इस साल कोरोना से जुड़ी लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इससे पहले कोरोना संक्रमण से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है। 11 महीने बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब मध्य प्रदेश में कोरोना से किसी भी जिले में एक भी मौत नहीं हुई है।

11 महीने बाद राहत की खबर

25 मार्च 2020 से लगातार कोरोना से मौत की खबर सामने आती रही। कई बार ये आंकड़ा 1 तक पहुंचा लेकिन शून्य कभी नहीं हुआ, लेकिन 7 फरवरी 2021 यानी रविवार का वो दिन जब एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 22 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला. वहीं ज्यादातर जिले ऐसे हैं, जहां पर एक या सिर्फ दो संक्रमित मिले हैं।

भोपाल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोरोना मरीज नहीं मिले हैं, लेकिन अभी भी सभी जिलों में एक्टिव केस हैं. भोपाल में सबसे ज्यादा 625 मरीज भर्ती हैं। मध्य प्रदेश में पहली मौत उज्जैन में 25 मार्च को हुई थी. अब तक प्रदेश में कोरोना के कारण 3820 लोग जान गवां चुके हैं।