Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस बोली- देश चलाने की ट्रेनिंग ले प्रधानमंत्री और गृहमंत्री, तानाशाही से परेशान है जनता

भोपाल: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के राहुल गांधी को ट्रेनिंग देने के बयान पर पीसी शर्मा नाराज दिखे और उन्होंने बीजेपी को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

पीएम मोदी और गृहमंत्री को ट्रेनिंग की जरूरत

पीसी शर्मा ने कहा कि सबसे पहले ट्रेनिंग की जरूरत पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को है। दोनों को देश को चलाने की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा पहले तो केंद्र सरकरा ने नोटबंदी कर लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया फिर बिना चर्चा के जीएसटी लागू कर दिया।

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना के टीके लगाए जाने वाले अभियान को पीसी शर्मा ने फर्जी बताया है। उन्होंने सरकार के कोरोना के आंकड़ों को भी फर्जी बताया है।

वहीं, मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी पूर्व मंत्री ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिसकर्मियों पर हमले हो रहे हैं। गृह विभाग का मुखिया प्रदेश को छोड़ पश्चिम बंगाल के चुनाव में व्यस्त है, जिससे साफ पता चलता है कि सीएम और गृहमंत्री में आपस में नहीं बन रही।