Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

CM शिवराज की दो टूक- अफसरों से हर महीने लिया जाएगा काम का हिसाब, लापरवाहों की खैर नहीं

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की। सीएम ने अधिरकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि 29 दिन काम के बाद 30 वें दिन मूल्यांकन किया जा रहा है। यही सुशासन का आधार है।

अफसर अपना बेस्ट दें

सीएम ने बैठक के दौरान कहा कि अफसर अपना बेस्ट दें , क्योंकि सभी लोग जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए हैं। इस दौरान सीएम ने कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री लगातार हर महीने अधिकारियों के साथ चर्चा नहीं करता होगा,लेकिन प्रदेश में सुशासन और प्रभावी ढंग से काम करने के लिए इस तरह की बैठकें समय-समय पर होना महत्तवपर्ण है।

अधिकारियों को सीएम की दो टूक

बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि मैं खुद अपने काम का मूल्यांकन करता हूं। अच्छा काम करने वालों की पीठ थपथपाई जाएगी साथ ही काम नहीं करने वाले अफसरों को ऊंचे पदों पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।

साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर चिंता

साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चिंता जताई है. सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जिला स्तर पर छोटी शुरुआत होनी चाहिए। जिला स्तर पर प्रयोग सफल रहने पर इसे पूरे प्रदेश में बढ़ाया जाएगा।