Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राज्यमंत्री मंत्री ओपीएस भदोरिया के घर के बाहर जोरदार फायरिंग, बाल-बाल बची शख्स की जान

भिंड: भिंड जिले के मेहगांव में स्थित राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया के बंगले के बाहर सर्किट हाउस के गेट पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। फायरिंग में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। राज्यमंत्री के गृह गांव अकलोनी निवासी सोबरन सिंह भदौरिया नामक इस व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद एवं दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय राज्य मंत्री अपने बंगले पर नहीं थे। घटना शनिवार देर शाम 8 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सोबरन सिंह अपने साथियों के साथ सर्किट हाउस के बाहर टहल रहे थे। उसी समय एसयूवी गाड़ी में सवार होकर चार बदमाश आए और उन्होंने गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत मेहगांव थाना पुलिस को दी गई। मंत्री के बंगले के बाहर गोलीबारी की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर भूरे यादव गोरम एवं बंटी राजपूत मड़ैयन के साथ ही दो अन्य अज्ञात लोगों पर भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति अवैध रेत के कारोबार से जुड़े हुए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है और उसी के बाद आरोपियों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।