Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को SC से मिली जमानत, MP सरकार को नोटिस जारी

इंदौर : स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने फारूकी की जमानत याचिका पर मध्य प्रदेश सरकार व अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी नोटिस में कहा है कि मुनव्वर की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय गाइडलाइन का पालन नहीं किया था। इसके साथ ही यूपी पुलिस की ओर दर्ज केस में जारी प्रोडक्शन वारंट पर भी रोक लगाई है।

आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि भाईचारे और सद्भावना का प्रचार करना हर नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है। उन पर आरोप है कि उन्होंने इंदौर में करीब एक महीने पहले 56 दुकान क्षेत्र के मुनरो कैफे के एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया था।

इस दौरान कुछ हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने इस कार्यक्रम में मुनव्वर फारूकी को पीट दिया था और ऑर्गेनाइजर के साथ साथ कॉमेडियन को तुकोगंज थाने ले गए थे। नेताओं ने कार्यक्रम का वीडियो पुलिस को देकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मुनव्वर फारूकी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।