Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बीजेपी विधायक की अभद्रता का वीडियो वायरल, परेशानी सुना रहे ग्रामीणों को गाली गलौज देकर भगाया

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के  विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ग्रामीणों के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं ग्रामीण के साथ गाली गलौज हुई। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि वीडियो कब का है।

मामला कोलारस क्षेत्र का है यहां विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी अपने क्षेत्र के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने रोजगार गारंटी के तहत काम न मिलने की शिकायत विधायक रघुवंशी से की और सरपंच की मनमानी के बारे में भी बताया। विधायक रघुवंशी ने ग्रामीणों से कहा कि आप लोग अपनी सूची बनाकर सरपंच को दे दीजिए और काम की स्वीकृति वह दिला देंगे। जिस पर एक ग्रामीण ने कहा की सरपंच द्वारा मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा है और इतना ही नहीं फर्जी खाते तैयार कर शासकीय राशि निकाली जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी इस समस्या का निराकरण करवाइए जिस पर विधायक रघुवंशी भड़क गए और अभद्र भाषा में बात करने लगे। इतना ही नहीं जो ग्रामीण शिकायत कर रहे थे उनको भी विधायक रघुवंशी ने वहां से भगाने का प्रयास किया व गाली-गलौंज भी की।

विधायक रघुवंशी एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं ग्रामीणों के साथ उनकी अभद्र भाषा में बात करना कहां तक सही है। वही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।