Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरकारी दफ्तरों में होगी गौमूत्र से बने फिनायल से सफाई, शिवराज सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने हिंदूत्व की राह पर अपने कदम तेजी से बढ़ा रही है। सरकारी कार्यों का शुभारंभ कन्या पूजन से करने के फैसले के बाद अब सरकारी कार्यालयों में गौमूत्र की फिनायल का प्रयोग करने का ऐलान किया गया है। इसके लिए सरकारी आदेश भी जारी कर दिए हैं।

सरकारी आदेश के अनुसार मंत्रालय से लेकर पंचायत स्तर तक के सारे सरकारी दफ्तरों में साफ सफाई के लिए गौ मूत्र से बनी फिनायल का इस्तेमाल होगा। इसके पीछे बीजेपी नेताओं का तर्क है कि गौमूत्र फिनायल से सफाई के बाद सरकारी दफ्तर शुद्ध रहेंगे। वहीं, इसे सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। गौमूत्र से बनी फिनाइल का नाम गौनाईल दिया गया है।

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब गौमाता पर सियासत हो रही हो। इससे पहले कमलनाथ की सरकार ने भी खुद को गौ भक्त साबित करने की कोशिश की थी। कमलनाथ ने तब गौशालाओं का आधुनिक तरीके से निर्माण करने की घोषणा की थी। जिसके तहत कई जगहों पर गौशालाओं का निर्माण भी हुआ था। इसी कड़ी में अब शिवराज सिंह चौहान ने गौ कैबिनेट का गठन कर सरकारी दफ्तरों में गौनाईल का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।