Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, बोले- आपने सही कहा स्वामी जी

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह भाजपा पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के समर्थन में उतर आए हैं। दिग्विजय सिंह ने उनकी हां में हां मिलाते हुए उनके ट्वीट पर रिट्वीट किया है। साथ ही साथ भाजपा सरकार पर तंज भी कसा।

PunjabKesari

दरअसल, भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है राम के भारत में पेट्रोल 93 रुपए, सीता के नेपाल में 53 रुपए और रावण की लंका में पैट्रोल 51 रुपए। इसपर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वामी जी को रिट्वीट करते हुए लिखा है आप ने ठीक कहा स्वामी जी, घोर कलियुग है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य के अनुपपूर जिले में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए से पार तक पहुंच गई। आम जनता के साथ साथ कांग्रेस लगातार सरकार पर निशाना साध रही है।