Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राम मंदिर के लिए नकली रसीद पर चंदा उगाहने वाले पर FIR, बीजेपी नेता बोले- इसके पीछे कांग्रेस और वामपं

भोपाल: अयोध्या में राम की नगरी में बन रहे रामलल्ला के भव्य मंदिर के लिए देश भर से धन संग्रहण हो रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस लगातार बयानबाजी कर रही है कि इस धन का उपयोग गलत तरीके से हो रहा है। इसी बीच राजधानी भोपाल में एक युवक को हिरासत में लिया गया है जो फर्जी कूपन देकर राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांग रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने इसे कांग्रेस और वामपंथ की साजिश बताया है। मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता नकली रसीदें छपवाकर पैसा वसूल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, अशोका गार्डन थाना में युवक मनीष राजपूत के खिलाफ विहिप के जिला सह मंत्री यतेंद्रपाल सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है जो राम मंदिर निर्माण के लिए फर्जी कूपन देकर अवैध धन संग्रह कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब विहिप के पदाधिकारी चंदे के लिए 31 जनवरी को अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में फ्रेंड्स कॉलोनी में शशांक जयसवाल की दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने एक रसीद दिखाते हुए पहले ही सहयोग राशि देने की बात कही। रसीद पर मनीष राजपूत नामक व्यक्ति द्वारा 151 रुपए लेने की जानकारी दी गई। विहिप पदाधिकारी ने बताया कि दुकानदार द्वारा ‘राम भूमि संकल्प सोसाइटी भोपाल’ की रसीद दिखाई गई, जो राम जन्म भूमि न्यास द्वारा अधिकृत रसीद नहीं थी।

वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस घटना के लिए कांग्रेस और वामपंथी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये कांग्रेस की साजिश है। कांग्रेस ओर वामपंथी धन संग्रह को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता चंदे की फर्जी रसीद छपवा कर अवैध वसूली कर रहे हैं।