Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा नेता विजयवर्गीय ने कहा- बंगाल में संत न होते तो बांग्लादेश बन गया होता

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि संस्कृति और देश को बचाने के लिए संतों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। बंगाल में संत, महात्मा, साधु, संन्यासी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता नहीं होते तो बंगाल कब का बांग्लादेश बन गया होता।

ओंकारेश्वर में द्वादश ज्योर्तिलिंग यात्रा पूर्ण होने पर विजयवर्गीय संतों से हुए मुखातिब

विजयवर्गीय बुधवार को ओंकारेश्वर में गुरुुदेव नर्मदानंद बापजी की द्वादश ज्योर्तिलिंग यात्रा पूर्ण होने पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसमें कई राज्यों से आये संत-महात्माओं के अलावा नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश से कार्यक्रम को किया संबोधित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रदेश सरकार के मंत्री कमल पटेल और ऊषा ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

दिल्ली में हुई हिंसा भाजपा की साजिश: दिग्विजय

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा भाजपा की सुनियोजित साजिश है। आंदोलन कर रहे किसान उग्र नहीं हुए थे, बल्कि पुलिस उग्र हुई थी। महाकाल के दर्शन के बाद वे पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर बार्डर पर इसलिए दिक्कत हुई क्योंकि दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली के लिए जो रूट दिया था, वह बदल दिया। वहां बैरिकेड्स लगा दिए गए। किसानों ने खोलने की बात कही तो पुलिस ने लाठिया भांजी, आंसू गैस के गोले दागे। दो माह से जो लोग शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे हैं, वे हिंसक हो नहीं सकते। सिंह ने कहा कि हिंसा के पीछे जिन संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया गया है, उनके नाम सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए।