Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

धर्म परिवर्तन करवाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, चर्च में 150 लोग बदल रहे थे अपना धर्म

इंदौर: इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक चर्च में धर्म परिवर्तन करवाने वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि चर्च में सैंकड़ों लोगों को धर्म परिवर्तन करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।  धर्म परिवर्तन करवाने को लेकर हिन्दू संगठन के लोगों ने मंगलवार को इंद्रपुरी स्थित एक चर्च में हंगामा किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामला भंवरकुआ थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी का है। यहां सत्य प्रकाशन संचार केंद्र में धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया।

यहां एक बड़े हाल में 150 से अधिक लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिये प्रेरित किया जा रहा था। सूचना पर भंवरकुआं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है ।