Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय के पड़ोसी बनेंगे सिंधिया, CM शिवराज ने की एक और मांग पूरी

भोपाल: राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमा भारती व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। जल्द ही सिंधिया श्यामला हिल्स बी-2 में शिफ्ट हो रहे हैं। अब उनका भी भोपाल में आशियाना होगा। जी हां सिंधिया को सरकारी बंगला एलॉट हो चुका है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी मांग पूरी करते हुए उन्हें श्यामला हिल्स पर बी-5 एलॉट कर दिया गया है। सिंधिया ने कमलनाथ सरकार में भी सरकारी आवास की मांग की थी लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं की गई थी।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया की मांगे पूरी की जा रही है। ग्वालियर व्यापार मेले में टैक्स में छूट की मांग पूरी होने के बाद अब सिंधिया को श्यामला हिल्स में बंगला एलॉट किया गया है। भोपाल में जहां सिंधिया को सरकारी बंगला मिला है वहां सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और पूर्व सीएम उमा भारती का भी सरकारी बंगला है। बताया जा रहा है कि सिंधिया को जो बंगला एलॉट किया गया है वहां पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल रहते थे।

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस में रहते हुए भी 2018 विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ से भोपाल में सरकारी आवास की मांग थी। लेकिन 2019 में वह लोकसभा चुनाव हार गए और कांग्रेस सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई थी।