Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कर्ज से मुक्ति पाने, बीमा की रकम हथियाने किसान ने रची खुद की हत्या की साजिश

कटनी। रीठी थाना के मझगवां निवासी एक किसान ने 50 हजार के कर्ज से मुक्ति पाने और डेढ़ लाख रुपये का बीमा हथियाने के लिए अपनी हत्या की साजिश रच डाली। 35 वर्षीय रामफल पुत्र शिवलाल पटेल सोमवार को खेत में काम करने गया और घर नहीं लौटा। मंगलवार को उसके कमरे में पलंग के आसपास खून मिला। बुधवार को पुलिस ने लापता किसान को मैहर (सतना) से खोज निकाला। रीठी टीआइ रोहित यादव ने बताया कि किसान रामफल पटेल कर्ज से परेशान था। इसलिए अपनी हत्या का षड़यंत्र रचा और खेत में बने कमरे में मुर्गे का खून फैलाकर सतना चला गया।

रामफल ने पुलिस को बताया खाद और लोहे की सरिया खरीदने के कारण उस पर दो- तीन व्यापारियों का करीब 50 हजार का कर्ज था। उसने करीब पौने दो साल पहले श्रीराम फाइनेंस कंपनी से डेढ़ लाख का बीमा कराया था। कर्ज से बचने और बीमा पाने के लिए उसने अपनी हत्या की साजिश रची और कमरे में मुर्गे का खून फैलाकर चला गया।

 टीआइ रोहित यादव ने बताया कि रामफल के गायब होने के बाद हत्या का संदेह जताया जा रहा था। फिर भी लाश नहीं मिलने के कारण हत्या की पुष्टि नहीं हो पाई। शक होने पर पुलिस ने साइबर सेल से मदद ली। पता चला रामफल सतना गया है। पुलिस टीम ने मैहर स्थित अरकंडी आश्रम से उसे पक़़ड लिया।