Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एमपी में लव जिहाद का दूसरा केस : धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

भोपाल। लव-जिहाद के तहत भोपाल में मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश में अशोका गार्डन थाना में पहला केस दर्ज हुआ है। यह प्रदेश का दूसरा मामला है। आरोपित युवक असद उर्फ आसू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह धर्म छिपाकर करीब दो साल से इंजीनियरिंग की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। उसने नौ दिन पहले छात्रा से धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव बनाया था। पहचान उजागर होने के बाद युवती ने दूरी बना ली तो उसने मारपीट भी की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आइपीसी 376(294, 323, 506, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 की धारा 3 व 5 के तहत केस दर्ज किया है।

हिंदू बताकर शादी करने की इच्छा जताकर शारीरिक संबंध बनाए

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि बालाघाट की 23 वर्षीय युवती इंजीनिरिंग द्वितीय वषर्ष की छात्रा है। वह अशोका गार्डन इलाके में किराये से कमरा लेकर रहती है। 2019 में वह जिस बस स्टॉप से बस पक़़डती थी, वहां 30 वर्षीय आसू उसका पीछा कर बात करने की कोशिश करने लगा। वह खुद को मैकेनिकल इंजीनियर बताता था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई। 12 दिसंबर 2019 को आरोपित छात्रा के घर पहुंचा और खुद को हिंदू बताकर शादी करने की इच्छा जताकर शारीरिक संबंध बना लिए।

मैकेनिक था, बताया मैकेनिकल इंजीनियर 

19 मार्च 2020 को आरोपित असद छात्रा को रायसेन घुमाने ले गया था। इस दौरान वह मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया। पीड़िता ने पूछा तो उसने बताया कि वह मुस्लिम है और उसका असली नाम असद है। वह मैकेनिकल इंजीनियर नहीं, बल्कि साधारण मैकेनिक है। यह सुनकर पीड़िता ने कहा कि तुमने धोखा दिया। इसके बाद युवती ने उससे दूरी बना ली। अक्टूबर 2020 में आरोपित ने छात्रा के साथ सड़क पर ही गाली-गलौज और मारपीट की।

शादी से इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी दी

युवती के मुताबिक 11 जनवरी को आरोपित ने अशोका गार्डन मंडी में रास्ता रोककर धर्म बदलकर निकाह करने की बात कही। इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपित ने 19 जनवरी को पीड़िता के कुछ फोटो मोबाइल स्टेटस पर डालकर उसके नीचे अश्लील बातें भी लिखीं।