Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 5 सौ लीटर कच्ची शराब सहित 2 हजार लीटर महुआ, गुड़ लहान बरामद

आगर: आगर मालवा के अहिरबर्डिया में प्रशासन की टीम ने 5 सौ लीटर कच्ची शराब जब्त की है, वहीं करीब 2 हजार लीटर महुआ और गुड़ लहान शराब भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई आगर मालवा जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन और SP राकेश कुमार सगर के मार्गदर्शन में की गई है।

बता दें कि शराब की सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस, आबकारी एवं राजस्व विभाग के अमले द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये ग्राम अहीर बर्डिया में जगदीश सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नजदीक खेत से अवैध कच्ची शराब की भट्टी चालू हालत में मिली। जहां से कच्ची 500 लीटर एवं करीब 2 हजार लीटर महुआ एवं गुड लहान शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए अनुमानित आकी गई।  साथ ही आबकारी उप निरीक्षक सुरेश सिंह रघुवंशी द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के दौरान एसडीएम श्री राजेंद्र सिंह रघुवंशी, एसडीओपी ज्योति उमठ, टी आई आगर श्री पाटिल ,जिला आबकारी अधिकारी बीएल दागी, तहसीलदार  सहित पुलिस एवं आबकारी अमला उपस्थित रहा।