Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

3 इडियट्स के रेंचो बने सुनील, वीडियो कॉलिंग में डॉक्टर से बात कर ट्रेन में करवा दी महिला की डिलिवरी

सागर: आपने अब तक सिर्फ 3 ईडियट्स फिल्म में ही वर्चुअल डिलीवरी करते हुए आमिर खान यानी रैंचो को देखा है। लेकिन आज हम आपको रियल लाइफ के रैंचो यानी सुनील प्रजापति से मिलवाने जा रहे हैं। जिन्होंने ट्रेन में एक गर्भवती महिला की सफल वर्चुअली डिलेवरी कराई। सुनील के इस काम की केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर तारीफ की है।

दरअसल सुनील प्रजापति दिल्ली के नार्दन रेलवे हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को सुनील प्रजापति दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सागर आने के लिए ट्रेन में सवार हुए। इस बीच मथुरा रेलवे स्टेशन में जैसे ही ट्रेन पहुंची तो सामने बैठी गर्भवती महिला को दर्द शुरू हुआ। महिला को दर्द ज्यादा बढ़ने पर सुनील ने उसकी मदद करने डॉक्टर सुपर्णा सेन को कॉल किया। डॉक्टर सुपर्णा सेन के गाइडेंस में ही महिला की वीडियो कॉल के जरिये सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।

PunjabKesari,  Sagar Railway Station, Hazrat Nizamuddin, Three Idiots, Aamir Khan, Rancho, Birth in Train, Virtual Delivery

वीडियो कॉल में जिस तरह से डॉक्टर गाइड कर रहे थे, ठीक उसी तरह से सुनील ने उसे ऑपरेट किया। हालांकि डिलीवरी के समय कुछ सामान ना मिलने पर थोड़ी दिक्कतें जरूर हुई। लेकिन डिलवरी सुरक्षित रही। सुरक्षित डिलीवरी कराने के बाद सुनील प्रजापति ने महिला को सकुशल मथुरा के डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया। अब महिला और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। वहीं सुनील का कहना है कि वीडियो कॉल से डिलीवरी कराते समय उन्हें जरा भी डर नहीं लगा। सुनील ने कहा कि वह पल भावुक करने वाला था। लेकिन जो भी हो, कोरोना के खौफ के बीच भी कठिन समय में डर हावी नहीं हो पाया, वहीं अब महिला व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।