Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

तांडव के खिलाफ बीजेपी के दलित संगठन का तांडव, कहा- वेब सीरीज पर जल्द लगे प्रतिबंध

इंदौर: हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव का विरोध शुरू हो गया है। इस वेब सीरीज में देवी-देवताओं के अपमान के साथ में दलित समाज का भी अपमान बताया गया है जिसे लेकर आज अनुसूचित पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया गया और जल्द वेब सीरीज के डायरेक्टर पर FIR करने की मांग की है

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिनों आ रही वेब सीरीज के जरिये हिन्दू धर्म और देवी देवताओं का मजाक उड़ाया जा रहा है। हाल ही में प्रसारित की जा रही वेब सीरीज “तांडव” में भी इसी प्रकार से एक पात्र को महादेव बना कर उनके मुंह से अश्लील शब्दों का उच्चारण करवाया गया है।

भाजपा अजा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर के नेतृत्व में मोर्चा द्वारा तांडव वेब सीरीज के पोस्टर जलाकर इस घृणित कार्य का विरोध किया और सेंसर बोर्ड बनाकार इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नज़र रखने व इस वेब सीरीज को प्रतिबंधित करने की मांग की।

रविवार को भाजपा अजा मोर्चा ने इस वेब सीरीज व अमेज़न प्राइम के खिलाफ हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्रता किये जाने को लेकर एफ.आई.आर की और तांडव वेब सीरीज़ का पोस्टर जलाकर विरोध किया। प्रदर्शन कारियों का कहना है कि यदि जल्दी ही एफ आई आर दर्ज नहीं की गई तो इंदौर शहर में लगे अमेजॉन प्राइम व तांडव के पोस्टरों को जलाया जाएगा और उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा।