Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस विधायक की महिला SDM को धमकी। अगर तुम महिला नहीं होती तो..

रतलाम: मध्य प्रदेश में आए दिन कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान सामने आ रहे हैं। सज्जन सिंह वर्मा के लड़कियों की प्रजनन की आयु को लेकर बात हो या फिर आलोट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला का पटवारी को देख लेने की धमकी वाला ऑडियो हो यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब नया मामला रतलाम जिले से सामने आया है जहां सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत ने महिला एसडीएम को कॉलर से पकड़ने की धमकी दे डाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों के विरोध में कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। ऐसी ही एक रैली रतलाम जिले में सैलाना में क्षेत्र के विधायक हर्षविजय गेहलोत की अगुवाई में निकाली गई। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे।

लेकिन एसडीएम की जगह महिला तहसीलदार ज्ञापन लेने आई। बस इसी बात से विधायक हर्ष गहलोत नाराज हो गए और धरने पर बैठ गए। इसके बाद जब एसडीएम कामिनी ठाकुर ज्ञापन लेने आई तो कांग्रेस विधायक ने आपा खो दिया और कहा कि मैडम में एक चुना हुआ विधायक हूं आप हमें कुछ समझ ही नहीं रहे हो। आप महिला हो अगर कोई पुरुष होता तो कॉलर पकड़कर ज्ञापन देता।