Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री बोले- विजयवर्गीय एक दिन ममता के पैरों में गिरकर मांगेंगे माफी

इंदौर: मध्य प्रदेश में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में विजयवर्गीय ने सज्जन सिंह वर्मा के लड़कियों की शादी की आयु को लेकर दिए बयान को लेकर वर्मा के संस्कारों पर सवाल उठाए थे, वहीं अब सज्जन सिंह वर्मा एक बार फिर से विजयवर्गीय पर गरजते नजर आए। उन्होंने कहा है कि पं. बंगाल में ममता बनर्जी की ही सरकार बनेगी और कैलाश विजयवर्गीय उनके पैरों पर गिरकर माफी मांगेंगे।

दरअसल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह अब कैलाश विजयवर्गीय के बीच तकरार बढ़ती नजर आ रही है। उन्होंने कहा है कि पं. बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनेंगी, विजयवर्गीय ममता बनर्जी के पैरों में गिरकर माफी मांगेंगे और कहेंगे दीदी आप ही मुख्यमंत्री बनो। वहीं प्रदेश और देश में जगहों के नाम बदलने पर भी पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी को जगहों के नाम बदलने में नही अपने अच्छे कर्मो को बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए। वहीं कोरोना कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि वे वैक्सीनेशन जरुर करवाएंगे। साथ ही विंध्याचल प्रदेश की मांग का सही ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस इसका समर्थन करेगी। हम तो चाहते है कि राज्य छोटे होना चाहिए।

आपको बता दें कि वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने हाल ही में लड़कियों की शादी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने के विचार का विरोध करते हुए एक अनोखा तर्क देते हुए कहा था कि मेरा मानना है कि लड़कियां 15 साल की उम्र में ही प्रजनन के लायक हो जाती हैं और 18 साल में परिपक्व हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल क्यों हो? इस बयान को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले में संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी किया था और वर्मा को 2 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा था।

वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया के सामने वर्मा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सज्जन सिंह वर्मा में संस्कारों की कमी है, माता-पिता ने उन्हें संस्कार नहीं दिए हैं, इसलिए वह कृपा के पात्र हैं।