Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उज्जैन के नायब काजी बोले- फतवा जारी होने के बाद मस्जिदों से ऐलान होगा तभी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन

उज्जैन: कोरोना वैक्सीन को लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक मुस्लिम धर्मगुरु ने  जिले में एक अनोखा बयान जारी किया है। सुन्नी समाज के धर्मगुरू नायब काजी मोहम्मद अली का कहना है कि जब तक फतवा जारी नहीं होता, तब तक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उनका मानना है कि कोरोना वैक्सीन सभी के लिए है लेकिन जब तक सुन्नी उलेमाई कलाम और उनकी डॉक्टरों की टीम फतवा जारी नहीं करती तब तक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।

देशभर के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज 150  टीकाकरण केन्द्रों पर 9,564 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।  लेकिन उज्जैन में एक मुस्लिम धर्मगुरु ने फिलहाल कोरोना वैक्सीन लेने से इंकार कर दिया है। उनका मानना है कि यह धर्म का मामला है इसलिए सभी की एक राय होगी तभी वे कोरोना वैक्सीनेशन करवाएंगे। इसके लिए फतवा जारी होगा फिर मस्जिदों से ऐलान करवाकर वैक्सीन लगवाई जाएगी।

हालांकि उनका दावा है कि वैक्सीन को लेकर सभी की एक ही राय नजर आ रही है। इस मुद्दे पर मीटिंग की गई है। मेडिकल लाइन के हमारे मुस्लिम डॉक्टर मशवरा कर रहे हैं। उम्मीद यही की जा रही है कि उनकी ओर से हां में ही जवाब आएगा। जब कोई भी बिमारी का हल न हो तो ऐसी हालत में शरीयत में गुंजाइश होती है।