Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जहरीली शराब पीने से 20 की मौत, CM शिवराज ने लापरवाह SP और SDOP पर लिया बड़ा एक्शन

मुरैना/भोपाल: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोग दम तोड़ चुके हैं। अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद मुरैना से लेकर भोपाल तक हड़कंप मचा हुआ है। इसे लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बैठक बुलाई जिसमें सीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए एसपी अनुराग सुजानिया व कलेक्टर अनुराग वर्मा को हटाने का निर्देश दिया। वहीं जौरा एसडीओपी सुरजीत सिंह भदौरिया को निलंबित कर दिया है।

आपको बता दें कि मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के मानपुर और सुमावली थाना क्षेत्र के पहावली और मानपुर के 20 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। वही आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत अभी भी नाजुरक बनी हुई है। एक साथ गांवों में इतने लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। छैरा-मानपुर में जहरीली शराब का खुलासा तब हुआ, जब रविवार रात को 52 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने हार्टअटैक समझकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन सोमवार की सुबह जब एक-एक कर गांव के 28 से अधिक लोगों को उल्टियां शुरू हुईं तो मामला समझ में आया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांववाले मरीजों को जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान एक के बाद एक कई लोगों ने दम तोड़ दिया। अब तक दोनों गावों में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है।

एक के बाद 20 लोगों की मौत ने मुरैना जिले को हिला कर रख दिया। जहरीली शराब पीने से किसी का सुहाग उजाड़ गया तो किसी के सिर से बाप का साया उठ गया। किसी बहन से उसका भाई छीन लिया। जहरीली शराब ने जिंदगियां क्या छीनी लोगों के दिल दहल गए और गुस्सा सातवां आसमान छूने लगा। देखकर यह गुस्सा प्रशासन के खिलाफ बागचीनी थाना इलाके के मानपुर गांव व सुमावली थाना इलाके पहावली गांव के लोगों ने मृतकों के शवों को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए छैरा-मानपुरा में दुकान-गुमटियों से अवैध शराब बेचने वाले सात शराब तस्कर मुकेश किरार, मानपुरा के गिर्राज किरार, उसके बेटे राजू किरार, पप्पू शर्मा और उसके बेटे कल्ला शर्मा, रामवीर राठौर और उसके बेटे प्रदीप राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।