Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कमलनाथ बोले- भाजपा के संरक्षण में बापू के हत्यारे की पूजा बेहद शर्मनाक

भोपाल: ग्वालियर में हिंदू महासभा ने रविवार को अपने दौलतगंज स्थित कार्यालय में गोडसे ज्ञानशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान नाथू राम गोडसे की आरती उतारी गई और पूजा अर्चना की गई । इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आपत्ति जताई है और ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही साथ पूर्व सीएम ने शिवराज सरकार से स्पष्टिकरण भी मांगा है कि भाजपा गांधी विचारधारा के साथ है गोडसे विचारधारा के साथ?

पूर्व सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि शिवराज सरकार में प्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्र पिता बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे की खुलेआम आरती , महिमामंडन , गोडसे की ज्ञानशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व भाजपा स्पष्ट करे कि वो किस विचारधारा के साथ गांधी की या गोडसे की ? इस तरह के कार्यक्रम कैसे आयोजित हुए ? पूर्व सीएम ने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार में ऐसे तत्वों पर कार्यवाही की जाती थी। लेकिन यह शर्मनाक है कि भाजपा सरकार में बापू के हत्यारे की खुलेआम पूजा, आरती, महिमामंडन किया जा रहा है। उसे हीरो की तरह प्रचारित किया जा रहा है और ज़िम्मेदार मौन है ?

पूर्व सीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि भाजपा गांधी की विचारधारा के साथ है तो तत्काल इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाए जावे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे। अन्यथा यह स्पष्ट हो जायेगा कि इस तरह की गतिविधियों व गोडसे विचारधारा को भाजपा सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।

आपको बता दें कि ग्वालियर हिंदू महासभा ने रविवार को अपने दौलतगंज स्थित कार्यालय में गोडसे ज्ञानशाला का उद्घाटन किया। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू महासभा के महिला और पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण की गई फिर पूजा अर्चना के बाद ज्ञानशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नाथूराम गोडसे के जयकारे भी लगाए गए। इस दौरान हिंदू महासभा ने कहा कि कांग्रेस ने 50 सालों तक देश के विभाजन के खिलाफ आवाज उठाने वाले नाथूराम गोडसे के बयानों को कोर्ट के आदेश का हवाला देकर रोके रखा अब कोर्ट ने इस पर से लगा प्रतिबंध हटा दिया है। यह बयान सबके सामने आना चाहिए। इसलिए हिंदू महासभा आने वाली पीढ़ी को देश की आजादी में क्रांतिकारियों के बलिदान और हिंदू महासभा के नेता नाथूराम गोडसे एवं नारायण आप्टे के जीवन परिचय और उनके प्रेरणास्रोत महान क्रांतिकारियों से भी युवा पीढ़ी को अवगत कराएगी।