Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

प्रधानमंत्री के द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को स्कूली बच्चों ने देखा और इसे सुनकर काफी सराहा

प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के सभी बच्चों के समक्ष रूबरू होना बच्चों में सकारात्मक प्रभाव डालेगा

आजकल के बच्चों में बढ़ती समस्या को लेकर प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के सभी बच्चों के समक्ष रूबरू होना बच्चों में सकारात्मक प्रभाव डालेगा ये बातें आज रामगढ़ की एक शिक्षिका ने कही, मौका था परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का जिसमें देश के प्रधानमंत्री ने परीक्षा के समय होने वाले छात्रों में नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के कई टिप्स दिए l जिसे स्कूली बच्चों ने देखा और सुना, रामगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए यह कार्यक्रम और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पूरे प्रदेश से 18 बच्चों को चयनित कर दिल्ली भेजा गया है जिसमें रामगढ़ की भी एक स्कूली छात्रा शामिल है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज प्रधानमंत्री के द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को स्कूली बच्चों ने देखा और इसे सुनकर काफी सराहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में परीक्षा के समय होने वाले नकारात्मक प्रभाव को दूर करना था जिसे बच्चों ने देखने के बाद सहज रूप से स्वीकार भी किया।

इस मौके पर स्कूल की एक शिक्षिका ने बताया कि श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो आज परीक्षा पर चर्चा की गई इसे देखकर और सुनकर हमारे विद्यालय के बच्चों पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि कुछ दिनों के बाद आठवीं नवमी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा होनी है और हमें लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री का यह कदम उन परीक्षा देनेवाले बच्चों में सकारात्मक प्रभाव डालने में कामयाब होगा, इस कार्यक्रम के बाद बच्चों में परीक्षा के समय बैठने के लिए उनका आत्मबल बढ़ाने में सफल होगा और इससे हमारे बच्चे लाभान्वित होंगे, आजकल के बच्चों में बढ़ती समस्या को लेकर प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के सभी बच्चों के समक्ष रूबरू होना बच्चों में सकारात्मक प्रभाव डालेगा l

प्रधानमंत्री जी के इस कार्यक्रम को सुनने और देखने वाली एक स्कूली छात्रा ने बताया कि हमारे विद्यालय में प्रधानमंत्री जी का भाषण हमने देखा और सुना जैसा कि आप सभी को पता है कि कल से हमारे परीक्षा शुरू होने वाले हैं और इसे सुनने से हमारे परीक्षा से संबंधित जो भी तनाव थे वह खत्म हो गए हैं अब हम सभी विद्यार्थियों को यह लगता है कि हम अपने एग्जाम अच्छे से देख सकेंगे और अच्छे नंबर लाएंगे