Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आर्मी अफसर बनना चाहता था 8वीं छात्र, घर में लटका मिला शव,72 हजार रुपए हुए गायब

इंदौर: इंदौर में एक 14 वर्षीय बेटे ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब पिता अपने बेटे के लिए डाइट प्लान के साथ डिनर लेकर उसके कमरे में पहुंचे। बेटा को फंदे पर झूलता देख पिता के पैरो तले जमीन खिसक गई घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को फंदे से उतारकर पोस्मॉर्टम के लिए अरबिंदो अस्पताल भेजा। वही मृतक के पिता ने आरोप लगाए है कि बेटे के लिए लैपटॉप लाने के लिए घर में 72 हजार रूपए रखे थे वो गायब है। किसी ने मेरे बेटे की हत्या कर फंदे पर टांग दिया है। हालांकि पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के खुलासे की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रुप से आसाम के निवासी इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी में रहने वाले 14 वर्षीय छात्र आदित्य दाती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली छात्र आर्मी में अधिकारी बनना चाहता था जिसके लिए वह अपने शरीर को मजबूत करने के लिए जिम भी जाता था तो पिता उसके लिए अपनी रात्रि ड्यूटी पूरी कर दुकान से चिकन लेकर घर पहुंचे ही थे की बेटा फंदे पर लटका मिला। मृतक का एक बेटा और बेटी है बेटी अपनी मां के साथ आसाम में रहती है तो पिता अपने बेटे के सपने पूरा करने के लिए इंदौर में रहते है वही घर में रखे 72 हजार नगदी भी नहीं मिले जिसको लेकर छात्र के पिता उत्तम ने अपने बेटे आदित्य की हत्या होने का शक जताया है।

वही घटना के बाद बाणगंगा पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम करवा रही है जिसके बाद यह साफ होगा कि मौत की वजह सामने आ सकेगी कि मृतक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। यह पुलिस जांच अधिकारी ने पूरे मामले में जांच की बात कही जा रही है।