Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अपने होटस में अय्याशी करवाता था मोहम्मद अली उस्मानी, प्रशासन ने कर दिया जमींदोज

इंदौर: ड्रग माफिया के खिलाफ इंदौर प्रशासन लगातार तीखे तेवर अपनाए हुए है। नशे का कारोबार करने वाले और अवैध धंधों में लिप्त लोगों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम की जेसीबी का पंजा महालक्ष्मी नगर में एक निर्माणाधीन होटल पर चला। अय्याशी और नशाखोरी कामअड्डा बने पिपलियाहाना स्थित होटल स्वीटहार्ट को आज प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। होटल में बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियों तथा देह व्यापार की पुष्टि के बाद यह निर्णय लिया गया। बाहरी तौर पर तो यह भवन निर्माणाधीन नजर आ रहा है लेकिन प्रशासन को यहां होटल संचालित होने की सूचना मिली थी होटल में अनैतिक कार्य हो रहे थे। होटल को तोड़ने के साथ साथ प्रशासन भवन मालिक पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में प्रशासन लगातार गुंडे, ड्रग माफिया और अवैध कारोबार करने वालों का कार्रवाई कर रहा है। रविवार को भी नगर निगम और जिला प्रशासन शहर में अवैध मकानों पर प्रशासन की जेसीबी का पंजा चला निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के महालक्ष्मी नगर में बनी होटल पर रिमूवल की कार्रवाई की है।  प्रशासन को सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक कार्य संचालित किया जा रहा है। इस निगम द्वारा यह कार्रवाई की गई निगम उपायुक्त देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गोपाल कुमावत द्वारा लसुडिया थाना क्षेत्र में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था। नियम के अनुसार बिल्डिंग के आसपास एमओएस निगम के नियम के अनुसार नहीं छोड़े जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में बिल्डिंग मालिक द्वारा 1500 स्केवयर फीट प्लाट पर G+2 भवन की रेसिडेंशियल परमिशन प्राप्त कर कमर्शियल उपयोग हेतु G+3 का निर्माण किया जा रहा था। यहां होटल मालिक मोहम्मद अली उस्मानी पर भी प्रशासन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। वही कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर पिपलियाहाना स्थित होटल स्वीट हार्ट पर भी नगर निगम की टीम ने रिमूवल की कार्रवाई की जहां पर शिकायत के आधार पर कमरों में कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। लंबे समय से पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि होटल की आड़ में संचालक कई अनैतिक गतिविधियां भी संचालित कर रहा है। मोहम्मद अली उस्मानी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज है। होटल का निर्माण 15 बाय 60 के प्लाट पर किया हुआ था ।