Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिग्विजय सिंह बोले, चंदा वसूली के नाम पर मुस्लिम इलाकों को बनाया जा रहा निशाना

भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हिंदूवादी संगठनों द्वारा देशभर में रैली कर धन जुटाया जा रहा है। वहीं, इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने की रैलियों के दौरान मध्य प्रदेश में मुस्लिम इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों मध्य प्रदेश में हुई हिंसा के घटनाओं की जांच किसी सेवानिवृत्त मुख्य सचिव या पुलिस महानिदेशक से कराने व मुआवजा देने की मांग की है।

दिग्विजय बोले, मुख्यमंत्री रहते उन्माद फैलाने वाले हिंदू-मुसलमान के खिलाफ की कार्रवाई

पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री रहते उन्माद फैलाने वाले हिंदू-मुसलमान सभी के खिलाफ कार्रवाई की। मैंने सिमी और बजरंग दल को प्रतिबंधित करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी। आज जो घटनाएं हो रही हैं, वह दुखद हैं। भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए चंदा उगाने के लिए मोहल्लों में हथियार लेकर भड़काने वाले नारे लगाए जा रहे हैं। इसमें मुस्लिम मोहल्लों को टारगेट किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने किया पलटवार

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता पर पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडे और माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, दिग्विजय सिंह या कोई और उन्हें बचा नहीं पाएगा।

बता दें कि राम मंदिर के धनसंग्रह के लिए निकाली गई रैली के दौरान मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर शहर में पत्थरबाजी हुई थी।